न्यूज स्कैन ब्यूरो, किशनगंज
विधान सभा चुनाव में मिली सफलता के बाद AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी दो दिवसीय दौरे पर है।इस दौरान वो अलग अलग विधान सभा क्षेत्रों का दौरा कर मतदाताओं का आभार जता रहे है।उसी क्रम में शनिवार को असदुद्दीन ओवैसी कोचाधामन विधान सभा पहुंचे जहा उन्होंने रहमत पाड़ा में एक सभा को संबोधित करते हुए मतदाताओं का आभार जताया।उन्होंने कहा हमारे पांच विधायक इस चुनाव में सफल हुए है वो न सिर्फ अपने विधान सभा क्षेत्र की बल्कि पूरे सीमांचल के इंसाफ की लड़ाई लड़ेंगे । मालूम हो कि बिहार में पार्टी 5 सीट पर चुनाव जीती है।वही कोचाधामन सीट से सरवर आलम जीते है।जिसके बाद असदुद्दीन ओवैसी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मतदाताओं का आभार जताया है।

































