खगड़िया। बिहार के खगड़िया जिले में एक 12वीं की छात्रा ने फंदे से लटक अपनी जान दे दी है। सूचना पर पुलिस ने पहुंच जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान जिले के अलौली थाना क्षेत्र स्थित बुढ़ौरा निवासी अरुण कुमार की 18 वर्षीय पुत्री स्नेहा कुमारी के रूप में की गई है। मृतक छात्रा चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र स्थित राजेंद्र नगर वार्ड नंबर 8 निवासी वरुण कुमार सिंह के यहां करीब डेढ़ वर्षों से किराए पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। इधर, छात्रा के परिजनों ने कहा कि छात्रा की मौत एक साजिश है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने बयान देने से इनकार किया है।
कोशी साइंस कोचिंग में पढ़ती थी मृतक
मृतक छात्रा के पिता अरुण कुमार ने बताया कि उनकी पुत्री स्थानीय कोशी साइंस में पढ़ाई करती थी। पिता ने कहा कि वह किराए पर रह रही थी। पिता ने बताया कि मंगलवार सुबह जब उन्होंने अपनी पुत्री को फोन किया तो उसका मोबाइल ऑफ बता रहा था। पिता ने कहा कि उन्होंने इसकी सूचना मकान मालिक को दी। जिसके बाद घटना को लेकर उनको जानकारी मिली। परिजनों की माने तो मृतक छात्रा के मोबाइल पर सोमवार शाम एक फोन आया था, जिसके बाद से वह परेशान थी।