न्यूज स्केन ब्यूरो। चौथम (खगड़िया)
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर थाना क्षेत्र के शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों के शस्त्रों का सत्यापन प्रतिनियुक्त निरीक्षी पदाधिकार बीडीओ मो मिनहाज अहमद एवं एसआईआई द्वारा किया जा रहा है। शस्त्रों का सत्यापन 1 से 9 सितम्बर तक निर्धारित अवधि में पुरा किया जाना है। शस्त्रों का सत्यापन के दौरान अनुज्ञप्ति, शस्त्र, कारतूस, अनुज्ञप्तिधारियों का फिजीकल सत्यापन किया जा रहा है। शस्त्र अनुज्ञप्ति धारियों के रिवाल्वावर,पिस्टल, राइफल एक नाली एवं दो नाली बंदूकों का सत्यापन किया जा रहा है। बताते चले कि इस वर्ष में इससे पूर्व दो बार सत्यापन हो चुका है। शस्त्र का तीसरा वार सत्यापन आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए किया जा रहा है। थाना क्षेत्र के कुल 57 सश्त्र अनुज्ञप्ति धारियों के शस्त्रों का सत्यापन किया जाना है। इनमें राईफल 27, पिस्टल 3 वहीं एक नाली व दो नाली बन्दूक 27 कुल 57 सश्त्रों का सत्यापन किया जाना है।


























