खगड़िया: दुर्घटना में बाइक क्षतिग्रस्त कर देने को लेकर हुए मारपीट की घटना में तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

न्यूज स्कैन ब्यूरो। चौथम(खगड़िया)

थाना क्षेत्र के खरैता गांव में मारपीट घटना के तीन नामजद अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये अभियुक्त थाना क्षेत्र के खरैता गांव के भोली सिंह के पुत्र अमित कुमार एवं मनोहर कुमार सहित दानी सिंह के पुत्र सुधांशु कुमार बताते जाते हैं। गांव के पड़ोसी वकिल सिंह के पुत्र विपीन कुमार ने को लेकर 25 जून को चौथम थाना में गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों सहित आठ नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के तहत चौथम थाना कांड संख्या 166/25 दर्ज़ कराया था। बताया जाता है कि मारपीट की धटना में गिरफ्तार सुधांशु कुमार ने पड़ोसी विपीन कुमार का नया बाइक मांग कर ले गया। सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक को लौटाने गया। इसी बात को लेकर हुई मारपीट की धटना में वादी पक्ष के महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गये थे।