न्यूज स्कैन ब्यूरो। चौथम (खगड़िया)
एन एच 107 के बीपी मंडल सेतु के दक्षिणी किनारे स्थित सुरक्षा तटबंध नदी के कटाव के निशाने पर आ गया है। सेतु के सुरक्षा तटबंध और नदी के किनारे के बीच अवैध खनन से नदियों के बदलते धाराओं के निशाने पर सुरक्षा तटबंध आ गया है। नदियों के घटते जलस्तर से लागातार कटाव जारी है। कटाव सुरक्षा तटबंध के किनारे पहुंच गया है। कटाव की शिलशिला जारी रहने से सेतु की सुरक्षा खतरे में पड़ जाने की संभावना जताई जा रही है। सेतु के सुरक्षा तटबंध पर मंडरा रहे खतरे से बेखबर चल रहे हैं संबंधित विभागीय अधिकारी।बी पी मंडल सेतु को नदियों के कटाव से बचाने के सेतु के पूरव लगभग एक किलोमीटर तक सु़रक्षा तक सुरक्षा तटबंध का निर्माण कराया गया था। नदियों के धाराओं के बदलते रूख के कारण सुरक्षा तटबंध ख़तरे पर पहुंच गया है। जिला खनन पदाधिकारी के द्वारा अवैध खनन पर रोक नहीं लगाने के कारण सेतु के सुरक्षा तटबंध पर कटाव का खतरा बना हुआ है।