खगड़िया:विशौनी गांव के चतुर्भुजी दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा पिंड पर हुई विराजमान

न्यूज स्कैन ब्यूरो। परबत्ता(खगड़िया)

परबत्ता प्रखंड के लगार पंचायत अंतर्गत विशौनी गांव स्थित चतुर्भुजी दुर्गा मंदिर में श्रद्धा और आस्था का माहौल उस समय और भी भावुक हो गया, जब चार भुजा वाली मां दुर्गा की प्रतिमा विधि-विधान के साथ पिंड पर विराजमान हुई।स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में विशेष पूजा-अर्चना के साथ मां दुर्गा की स्थापना की गई।

परंपरा के अनुसार, मूर्ति स्थापना से पूर्व मंदिर परिसर की सफाई, भजन-कीर्तन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ।मां दुर्गा की चार भुजाएं उनके शक्ति, संरक्षण, विवेक और धर्म के प्रतीक मानी जाती हैं। इस रूप में प्रतिमा का पिंड पर विराजमान होना पूरे गांव के लिए गर्व और आस्था का विषय बना हुआ है।स्थानीय लोगों ने बताया कि हर वर्ष शारदीय नवरात्र को लेकर यहां भव्य आयोजन होता है, लेकिन इस बार विशेष उत्साह देखा जा रहा है। मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। सुरक्षा और व्यवस्था के लिए ग्रामीणों द्वारा सहयोग किया जा रहा है।इस मौके पर पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया।