न्यूज स्कैन ब्यूरो। चौथम(खगड़िया)
लक्ष्मीपुर गांव में रिटायर्ड सीआईएसएफ के घर से पचास लाख की भीषण चोरी, चोरों ने सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी व बाइक चुरा ले गया। चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत नीरपुर पंचायत स्थित लक्षमी पुर गांव के रिटायर्ड सीआईएसएफ महेश्वर प्रसाद के घर से अज्ञात चोरों ने भीषण चोरी की धटना को अंजाम दिया है।बीते मंगलवार के अर्ध रात्रि को चोरों ने घर में घुसकर नगदी, जेवरात सहित बर्तन कपड़े करीब पचास लाख रुपये चुरा ले गये। घटना की सूचना मिलते हीं चौथम पुलिस घटना स्थल पहुंच कर घटना की तहकीकात में जुट गये। रिटायर्ड सी आई एस एफ के महेश्वर प्रसाद सिंह ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई का आग्रह किया है। उन्होंने चोरी की धटना की जानकारी देते हुये बताया कि बीती रात को मैं और मेरी पत्नी घर में सोये हुये थे। दरवाजे पर पड़ोस के तेज नारायण सिंह सोये हुये थे। उन्होंने मेन गेट का तला लगाकर हमें दे दिया था।
करीब 12बजे मध्य रात्रि को चोरों ने घर में प्रवेश कर भीषण चोरी घटना को अंजाम दिया। रात्रि के डेढ बजे नींद खुली तो हमें चोरी की धटना का पता चला। उन्होंने बताया कि मेरे तीन पुत्र बाहर रहते हैं।वे तीनों भाइयों का सारा जेवरात व नगदी सहित समान घर में रखा हुआ था। चोरों ने तीनों भाइयों के घरों में प्रवेश कर चोरी कर लिया। वहीं चोरों ने दरवाजे पर खड़ी बाइक को भी चुरा ले गया।
रिटायर्ड सी आई एस एफ के महेश्वर प्रसाद सिंह ने थाना में दिये गये आवेदन में दरवाजे पर सोये हुये तेज नारायण सिंह के पुत्र गुड्डू कुमार की चोरी की घटना में संलिप्तता की आशंका जताई है। क्यों कि नामजद लड़का गलत धंधा में संलिप्त रहता है।



























