खगड़िया: चौथम में बारिश के पानी से उफनाया कसरैया झील, तेलौंछ बकिया को जोड़ने वाली सड़क का पुलिया टुटा , मुख्य मार्ग से सम्पर्क सड़क टूट गया, आवागमन के लिए व्यस्त माने जाने वाली लिंक रोड पर आवागमन प्रभावित

न्यूज स्कैन ब्यूरो। चौथम (खगड़िया)

लागातार हो रही बारिश कसरैया धार झील में आई ऊफान से पानी का बहाव तेज हो गया है। इसके चपेट में आकर तेलौंछ बकिया को जोड़ने वाली सड़क का पुलिया टूट गया। सड़क के उपर से लगभग सौ मीटर की दूरी तक पानी का तेज बहाव लागातार जारी है। सड़कों पर तेज बहाव से सड़क टूटने के कगार पर पहुंच गया है।बकिया गांव के ग्रामीणों के द्वारा पानी के बहाव को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण बहाव को रोक पाना संभव नही हो पा रहा है। ग्रामीणों का मानना है कि कसरैया धार की सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से पोखर निर्माण किया गया है।

पोखर के बांध के कारण कसरैया धार के पानी फैलाव सीमट जाने के कारण पानी तेज बहाव के निशाने पर सड़क एवं पुलिया आ गया। सड़क के कट जाने से ठेरवा पार स्थित एन एच 107 से ठाठा स्थित एन एच 31 के बीच सीधा सम्पर्क टूट जायेगा। क्षेत्र के लोगों को प्रखंड मुख्यालय आने के लिये 20किलो मीटर की दूरी तय करना पड़ेगा।कसरैया धार के सरकारी जमीन में अवैध तरीके से पोखर निर्माण से सड़क कटाव की संभावित खतरे के अगाह की शिकयत बकिया गांव के नंदकिशोर पासवान ने आयुक्त मुंगेर, सहित जिलाधिकारी के जनता दरबार में पूर्व में की गई थी। शिकायत ठंडे बस्ते में पड़ा रह गया। शिकायत कर्ता ने बताया कि पूर्व में जिलाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त के आदेश से उक्त खेसरे की जमीन का सरकरी अमीन के द्वारा नापी भी की गई थी। नापी में उक्त जमीन कसरैया धार की जमीन को सरकारी जमीन के दायरे में रिपोर्ट किया गया था।