खगड़िया: कोशी कॉलेज में मैदान में एक दिवसीय अंतर जिला बालक हॉकी प्रतियोगिता का किया जाएगा आयोजन

न्यूज स्कैन ब्यूरो। खगड़िया

खेल दिवस एवं मेजर ध्यानचंद जयंती पर खगड़िया में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजनराष्ट्रीय खेल दिवस एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर जिला ओलंपिक संघ एवं हॉकी संघ, खगड़िया के संयुक्त तत्वावधान में कोशी कॉलेज खेल मैदान में एक दिवसीय अंतर-जिला बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में खगड़िया एवं सहरसा की टीमें आमने-सामने होंगी।जिला ओलंपिक संघ के सचिव श्री विकास कुमार ने बताया कि “मेजर ध्यानचंद की जयंती को ही राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनके खेल के प्रति समर्पण और देश को गौरवान्वित करने वाले योगदान को याद करते हुए यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों में खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक ऊर्जा का विकास होगा।उन्होंने कहा कि खगड़िया में हॉकी की परंपरा को मजबूत करने का कार्य निरंतर जारी है। “मेरे प्रयासों से खगड़िया में हॉकी की नींव रखी गई थी। आज सैकड़ों खिलाड़ी जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। दर्जनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के कोचिंग संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और कई खिलाड़ी खेल के माध्यम से नौकरी भी कर रहे हैं। नवनीत कौर जैसी खिलाड़ी न केवल हॉकी से नौकरी कर रही हैं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अंपायरिंग कर खगड़िया को और भी गौरवान्वित कर रही हैं।”उन्होंने आगे कहा कि “राष्ट्रीय खेल दिवस केवल आयोजन भर नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के लिए मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेने का अवसर भी है। जिले के वरिष्ठ खिलाड़ी और विभिन्न खेल संगठनों के अधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।”इस अवसर पर जिला ओलंपिक संघ एवं हॉकी संघ के पदाधिकारी, कोशी कॉलेज परिवार तथा जिलेभर के खेलप्रेमी उपस्थित रहेंगे। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा।