खगड़िया | परबत्ता
परबत्ता प्रखंड अंतर्गत महद्दीपुर बन्देहरा बहियार स्थित हसनपुरा तालाब में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान बन्देहरा वार्ड नंबर 2 निवासी राजेन्द्र पासवान के पुत्र अनुराग कुमार के रूप में हुई। वह सुबह 9 बजे से लापता था। दोपहर 1 बजे पोखर किनारे उसका मोबाइल और एक चप्पल मिला। इसकी जानकारी परिजनों को दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे। पोखर में उतरकर शव को बाहर निकाला। तुरंत गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पसराहा थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया कि युवक की मौत डूबने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है।