न्यूज स्कैन ब्यूरो। चौथम(खगड़िया)
बेलदौर के इंटर स्तरीय विद्यालय पनसलवा में आयोजित बेलदौर विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर भाजपा के पूर्वी मंडल अध्यक्ष सोनी देवी की अध्यक्षता में करुआ मोड़ स्थित उनके आवास पर बैठक हुई। आयोजित बैठक मैं एन डी ए कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता की तैयारी को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया। सम्मेलन में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। वहीं पूर्वी मंडल के सात शक्ति केन्द्र से करीब पांच सौ बूथ स्तर के कार्यकर्ता भाग लेंगे। आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, जिला महामंत्री नन्दू कुमार साह,मंडल प्रभारी महेशखूंट के मणीष कुमार,संयोजक बेलदौर के सुधीर यादव,जिला मंत्री नवीन कुमार सिन्हा,मंडल मंत्री विजय कुमार गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष नीलम कुमारी,मनोज कुमार राय,मंडल उपाध्यक्ष शिवनन्दन तांती मंडल कार्यसमिति प्रेम चन्द्र सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।