खगड़िया: गोगरी नगर परिषद कार्यालय में जीविका में लिए लगाया गया हेल्प डेस्क

न्यूज स्कैन ब्यूरो। गोगरी (खगड़िया)

गोगरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद कार्यालय मे जीविका के लिए एक हेल्प डेस्क लगाया गया। इस जीविका डेस्क के माध्यम से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के बारे में बताया गया। इस डेस्क के माध्यम से बताया गया कि बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के रोजगार के लिए एक नई योजना मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू की गयी है। इस योजना का मुख्य लक्ष्य राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना है। इस योजना के तहत आर्थिक सहायता के रूप मे सभी परिवारों की एक महिला को अपनी पसंद के रोजगार हेतु दस हजार रुपए की राशि प्रथम किस्त ज़े रूप में दी जाएगी। महिलाओ द्वारा रोजगार शुरू करने के बाद दो लाख रूपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता अवश्यक्तानुसार दी जाएगी। इसमें बताया गया की जो महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुडी नहीं हैं वह अपना आवेदन वेब पोर्टल के माध्यम से कर सकती है। इच्छुक महिलाओ की उम्र 18 से 60 वर्ष होनी चाहिए। इस बैठक के माध्यम से बताया गया की इस योजना का लाभ दिलाने हेतु अगर किसी तरह की राशि की मांग की जाती है तब प्रखंड एवं जिला कार्यालय मे इसकी शिकायत की जा सकती है। इस मौके पर कई सदस्य मौजूद रहे।