खगड़िया: परबत्ता के कोलवार में संकुल स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

न्यूज स्कैन ब्यूरो। परबत्ता (खगड़िया)

प्रखंड के कोलवारा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कोलवारा में शनिवार को संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्घाटन परबत्ता प्रमुख रीता कुमारी एवं संकुल संचालिका प्रधानाध्यापिका अनुपम कुमारी के द्वारा फीता काट करकिया गया।मौके पर उपस्थित सभी संकुल अंतर्गत विद्यालयों के प्रधान तथा संकुल समन्वयक देवनंदन सहनी मध्य विद्यालय तेलिया बथान का स्वागत फूल माला पहनाकर किया गया। इस आयोजन में शामिल खेलों में कबड्डी,वॉलीबॉल, फुटबॉल,खो-खो का आयोजन किया गया। जिसमें बालक एवं बालिकाओं की टीमों ने भाग लिया।खबर लिखे जाने तक कबड्डी प्रतियोगिता में उच्च विद्यालय कोलवारा बालिका की टीम चयनित हुई।वहीं अन्य खेलों की प्रतियोगिता कल ही जारी रहेगी।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधकारणी समिति के सदस्य आकाश कुमार उर्फ बालकृष्ण मंडल,विमला देवी, मुकेश कुमार,सदानंद मंडल,राकेशचंद्र मिश्र,प्रमुख प्रतिनिधि ब्रजेश कुमार उर्फ बबलू,अमित कुमार आदि शामिल रहे। कोलवारा के शिक्षकों में शारीरिक शिक्षक प्रीतम कुमार,वरीय शिक्षक मुकेश रमन, कुंदन कुमार,शंभू प्रसाद,दिलीप कुमार, अवध नारायण, विनोद व्यास,साधना कुमारी,स्वीटी कुमारी मध्य विद्यालय कोलवारा के प्रधानाध्यापक विद्याभूषण,मध्य विद्यालय नवटोलिया के प्रधानाध्यापक नरेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।