जेएन सिंह। चौथम (खगड़िया)
जमुआ गांव से पिपरा बाजार गये तीन दिनों से लापता अधेड़ की लाश पूर्व पंचायत सरपंच के पोखर में डूबे अवस्था में देखा गया। थाना क्षेत्र अंतर्गत नीरपुर पंचायत के वार्ड नंबर 14 जमुआ गांव के तीन दिनों से लापता छह बेटे के अधेर पिता बद्री सिंह का शव डूबे हुए अवस्था में पंचायत के पूर्व सरपंच के पोखर में पाया गया। बताया जाता है कि अधेर बद्री सिंह बीते तीन दिन पहले पिपरा बाजार गये थे। देर रात तक घर नहीं लौटाने पर परिवार वालों तीन दिनों तक काफी खोजबीन करने के बाद भी कोई अता पता नहीं मिला। शनिवार के सुवह गांव के किसी आदमी ने पोखर में बद्री सिंह का शव को देखा। शव मिलने की ख़बर सूनते हीं पोखर के पास शव को देखने ग्रामीणों को काफी भीड़ जुटने लगी। ग्रामीण युवकों के सहयोग से मृतक के शव को बाहर निकाला गया। लोगों ने आशंका जताते हुए कहा कि पिपरा बाजार से देर शाम को घर लौटने के दौरान पोखर के पास शौच के दौरान डूबने से मौत हुई है। घटना की सूचना चौथम थाना पुलिस को दी गई। थाना के पुलिस दल घटना स्थल पर आकर शव को अंतिम परीक्षण के सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया गया। पंचायत मुखिया प्रिंस कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच कर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दिया। थाना अध्यक्ष अजित कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया गया है।


























