खगड़िया: मोहद्दीपुर में स्वर्वेद संदेश यात्रा व समर्पण दीप महोत्सव का भव्य आयोजन महद्दीपुर में संपन्न

न्यूज स्कैन ब्यूरो। परबत्ता (खगड़िया)

खगड़िया जिले के महद्दीपुर स्थित चैती दुर्गा मंदिर प्रांगण में मंगलवार को राष्ट्रव्यापी स्वर्वेद संदेश यात्रा एवं समर्पण दीप महोत्सव के अंतर्गत स्वर्वेद कथामृत का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। यह आयोजन 25,000 कुण्डीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ, वाराणसी (25-26 नवम्बर 2025) हेतु जनजागरण का एक प्रमुख चरण रहा। कार्यक्रम का संचालन संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के पावन सान्निध्य में हुआ।उनके आगमन पर श्वेत ध्वजा फहराई गई, तत्पश्चात मंच से स्वर्वेद कथा, ध्यान-साधना अभ्यास व समर्पण संकल्प कराया गया।

बड़ी संख्या में उपस्थित अध्यात्म प्रेमियों को स्वर्वेद यज्ञ में भाग लेने हेतु आमंत्रित किया गया। अंत में भव्य प्रसाद वितरण हुआ।इस सफल आयोजन की व्यवस्था में विहंगम योग संत समाज खगड़िया के सचिव रविंदर दास व उपदेशक पंकज दास सहित कई सेवाभावी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में सैकड़ों साधक, श्रद्धालु व गुरु भाई-बहन सहभागी बने।