खगड़िया: चौथम में सोये हुये अवस्था में विषैले सर्पदंश से 35 वर्षीय महिला की मौत

न्यूज स्कैन ब्यूरो। चौथम(खगड़िया)

चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत मालपा गांव में बीते रात्रि को सोये हुये अवस्था में विशैले सर्पदंश से 35 वर्षीय महिला की सदर अस्पताल खगड़िया में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक महिला पशु चिकित्सक नंदू कुमार की पत्नी विभा देवी बताई जा रही है। मिली जानकारी अनुसार महिला बुद्धवार की रात्रि चौकी पर सोई हुई थी। सर्प दंश के बाद महिला ने सर्प को देख लिया था। महिला ने सोये हुये पति एवं परिवार वालों को सर्प दंश की जानकारी दी। परिवार वालों ने आनन फानन में निजी गाड़ी से इलाज के लिये सदर अस्पताल खगड़िया लाया गया। तब तक काफी देर हो चुकी थी। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला अपने पीछे पति सहित पांच वर्षीय बच्ची को छोड़ कर स्वर्ग सिधार गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।