खगड़िया: गोगरी के रामपुर में डूबने से एक 15वर्षीय लड़की की हुई मौत, शव बरामद

न्यूज स्कैन ब्यूरो। गोगरी(खगड़िया)

गोगरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामपुर में भूरिया जाने वाले रास्ते में एक पोखर में स्नान करने के दौरान पंद्रह वर्षीय एक बालिका के डूबने से मौत हो गयी। परिजनों के अनुसार रामपुर वार्ड नंबर 05 निवासी मो कयूम की पुत्री नाजमीन प्रवीण अपने भाई मो साकिर के साथ स्नान कर रही थी। स्नान के दौरान उसका भाई डूबने लगा। डूबते हुए भाई को बचाने के क्रम में खुद डूब गयी। जब तक लोगों को पता चलता तब तक गहरे पानी के आगोश में जा चुकी थी।स्थानीय गोताखोर द्वारा लाश को निकाल लिया गया।घटना की सूचना पाकर रामपुर सरपंच मु नूर आलम घटना स्थल पर आये और इसकी सूचना अंचलधिकारी को दिया।वहीं इस मामले में गोगरी अंचलधिकारी दीपक कुमार ने कहा की लाश का पोस्टमार्टम कराने के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी। बताते चलेंकी पिछले कुछ दिनों से जलस्तर में बृद्धि होने से से कई पंचायतो में खतरा मंडरा रहा है। वहीं बालिका के मौत से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है।