मुंगेर। सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया हैं। पहली सोमवारी को भगवांन भोलेनाथ को जल चढाने के लिए कांवरिये यात्रा पर निकल चुके हैं। इस दौरान आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा कावरिया पथ में नजर आने लगा है . रविवार को ऐसा ही एक नजारा श्रद्धालुओं को अपनी को आकर्षित कर रहा था। एक भक्त अपनी आँखों पर पट्टी बांध कर भगवान् भोलेनाथ का दर्शन करने के लिए अजगैवीनाथ धाम से बाबा नगरी देवघर के लिए निकल पड़े हैं।
ये हैं झारखंड के डाल्टनगंज , पलामू के रहने वाले विनोद अग्रवाल और बिहार के खगड़िया जिला के सुधांशु बम। सुल्तानगंज उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर डाक बम के रुप में अपनी आंखों पर पट्टी बांध 105 किलोमीटर दूर देवघर की ओर निकल गए हैं। डाक बम विनोद अग्रवाल ने बताया कि भारत में बहुत बुरा न्यूज़ आ रहा था। बहुत मन घबरा रहा था कि भारत में ऐसा क्यों हो रहा है। बलटाल में हादसा हुआ कितने यात्री की मौत एवं जख्मी हुए। प्लेन क्रैश अहमदाबाद में हुआ। केदारनाथ में भी हेलीकॉप्टर हादसा हुआ। तो मन बहुत आहत हो चुका था। हमारा परिवार हमारा समाज और हमारा भारत सुरक्षित रहे इस मन्नत को पूरा करने के लिए आंखों में पट्टी लगाकर यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आँख के दौरान बाबा को हमेशा अंदर देख रहा हूं। बाबा के दरबार में पट्टी खोलूंगा और साक्षात दर्शन करूंगा। वहीं खगड़िया के सुधांशु बम ने बताया कि सबकी अपनी-अपनी भक्ति है और बाबा बैद्यनाथ के प्रति आस्था है। ऐसा ही कई और नजारा कावरिया पथ में नजर आ रहा है।
































