न्यूज स्कैन ब्यूरो, कटिहार
प्राणपुर पुलिस से विदेशी शराब की बड़ी खेप ले जा रहे दो तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार करने मे सफलता पाई है साथ ही इस कार्य मे उपयोग किए जाने वाले वाहन को भी जप्त कर लिया है। बतादे कि प्राणपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिला की एक चार पहिया वाहन बंगाल की ओर से प्राणपुर थाना क्षेत्र की ओर शराब की बड़ी खेप लेकर जा रही है।
उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष अपने बल के साथ कमल चौक पर वाहन जाॅच कर रहे थे। जाॅच के क्रम में एक चार पहिया वाहन पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया । वही तलाशी लेने पर चार पहिया वाहन से 214.14 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस दो तस्कर साकेत कु0 पिता संजीव कुमार सिंह, साकिन बिरबन्ना एवं संतोष कुमार पिता नागे मिस्त्री साकिन भमरपुर दोनों थाना भवानीपुर जिला पूर्णियाॅ को गिरफ्तार कर लिया । साथ ही वाहन को भी जप्त कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया की गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ थाना मे मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।



























