न्यूज स्कैन ब्यूरो,अररिया
स्थानीय श्री सिद्ध सागर भवन परिसर में शनिवार को कानू हलवाई समाज के लोगों ने अपने आराध्य देव बाबा गणिनाथ गोविंदजी महाराज के जयंती समारोहपूर्वक धूमधाम से मनाई।मौके पर बड़ी संख्या में कानू हलवाई संघ के अधिकारी और स्वजातीय लोग मौजूद थे।
जयंती समारोह की शुरुआत संस्था के संरक्षण दिलीप साह के द्वारा ध्वजारोहण के साथ की गई। इसके बाद परिसर में स्थापित बाबा गणिनाथ गोविंदजी महाराज की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की गई। मुख्य यजमान मिथुन साह एवं उनकी धर्मपत्नी सोनी देवी की अगुवाई में पंडित कामेश्वर झा ने पूजा कराया। पूजा-अर्चना के उपरांत प्रसाद व सामूहिक भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या महिलाएं, पुरूष व बच्चे शामिल हुए। प्रतिमा का विसर्जन रविवार को किया जायेगा। इस मौके पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज मंदिर एवं कानू (हलवाई) भवन निर्माण समिति द्वारा आयोजित जयंती समारोह के मौके पर विचार गोष्ठि का भी आयोजन किया गया।
जिसमें संस्था के उत्थान,एकता आदि पर विचार-विर्मश किया गया। साथ ही स्वजातीय बंधू द्वारा जल्द ही बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज के मंदिर एवं धर्मशाला निर्माण पर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष मुरली प्रसाद गुप्ता ,उपाध्यक्ष रामजी प्रसाद गुप्ता, छोटन प्रसाद साह,अनिल कुमार गुप्ता,प्रदीप साह, श्री शक्ति माधव,पारस नाथ गुप्ता, कार्यवाहक सचिव गोपाल कुमार कृष्णा ने कहा की फारबिसगंज में जल्द ही मंदिर व धर्मशाला का निर्माण करा लिया जायेगा। इसके लिए जमीन की व्यवस्था हो चुकी है। कहा कि शादी-विवाह पर स्वजातीय भाई-बहनों का रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। ताकि उन्हें संस्था द्वारा मदद दी जा सके।

इस मौके पर अध्यक्ष मुरली प्रसाद गुप्ता,रामजी प्रसाद गुप्ता,छोटन प्रसाद साह,अनिल कुमार गुप्ता,शक्ति माधव, कन्हैया गुप्ता,गोपाल कुमार कृष्णा,राहुल साह,सुमित साह,अमरेंद्र नारायण बबलू, राजेश प्रसाद साह,प्रशांत प्रवीण,दीपक साह,भोला साह, अनिल साह,पन्ना लाल साह, मनोज साह,राजकुमार गुप्ता,अनूप जायसवाल, संजय साह, राम प्रकाश साह,अशोक साह,नंदन साह,आलोक गुप्ता,अरुण साह, धनेश्वर प्रसाद साह,अभिमन्यु गुप्ता, राकेश साह, कृपाल साह,महेश साह,आत्मा प्रसाद गुप्ता, बच्चु साह,दिलीप साह,रामेश्वर साह,सत्य प्रकाश, नंदन गुप्ता, मनोकामना प्रसाद, धनेश्वर साह,महिला प्रकोष्ठ की निलिमा साह,मोनिका साह,पूर्णिमा साह,बेबी साह, पायल गुप्ता,खुशी कुमारी,परीक्षा गुप्ता,मुस्कान कुमारी सहित सैकड़ो की संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित थे।