- नीतीश कुमार का भाषण सुनने पहुंची महिला ने कुर्सी को लेकर हंगामा किया
न्यूज स्कैन ब्यूरो, कैमूर
कैमूर पहुँचे बिहार के सीएम नीतीश कुमार 178 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घटान किया। 980 करोड़ की सौगात कैमूर को दिया। आज बिहार सीएम ने सबसे पहले चैनपुर पहुँचे, जहाँ मेडिकल कॉलेज के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया फिर भभुआ पहुँचे भभुआ पटेल कॉलेज कैंपस में लगे स्टॉल का निरीक्षण कर भभुआ जगजीवन स्टेडियम पहुँचे जहाँ सभा का सम्बोधित किया।एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में मंच से विपक्ष पर कसा तंज बोले 2005 से पहले बिहार में कुछ नहीं था। कुछ करना भी लोग नहीं चाहते थे। बिहार और केंद्र की चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। महिला को नौकरी में आरक्षण 50 फीसदी किया गया। अब देख लीजिए कितनी महिला नौकरी में है। वृद्धा पेंशन योजना में 400 से बढ़ा कर 1100 रुपया किया गया। बिहार में घरेलू बिजली बिल मुफ्त की गयी। अब सभी के घरों में सोलर सिस्टम लगेगा।
पहले की तुलना में आज बिहार का बजट बढ़ा है। 3 लाख 16 हजार करोड़ हो गया। बिहार का तेजी से विकास हुआ, जिसमें केंद्र सरकार की काफी भूमिका रही। 2025 के फरवरी में बिहार में मखाना,एयरपोर्ट, खाद्य प्रोसेसिंग का निर्माण हुआ। बिहार में पहली बार केंद्र सरकार की मदद से खेलो इंडिया युवा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बिहार के सभी जिलों में इंजीनियरिंग कॉलेज ,अनुमंडल में आईटीआई कॉलेज का निर्माण किया गया। भभुआ मोहनियां चौसा पथ का चौड़ीकरण, आरा मोहनियां का चौड़ीकरण, किया गया। मुंडेश्वरी मंदिर के विकास का कार्य हुआ। मंदिर के दर्शन करने जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है। दुर्गावरी जलाशय परियोजना से पाइप के माध्यम से शुद्ध पेय जल का कार्य । दुर्गवाती जलाशय से रोहतास और कैमूर में सिचाई की व्यवस्था क गयी।
बिहार डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर कसा तंज
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को भी कॉंग्रेस ने जेल भेजवाया था, जब इंदिरा गांधी के समय इमरजेंसी लगा। कोई नेता,अभिनेता,पत्रकार का सड़क पर निकलने और बोलने पर पाबंदी थी। आज केंद्र में नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार के तालमेल से बिहार और देश विकास कर रहा है। वहीं, लालू राज्य को आतंक राज बताया।