स्व. वर्धन खवाड़े चेस टूर्नामेंट का दूसरा दिन : अंडर-11 में छह राउंड की समाप्ति तक मयंक का पहले स्थान पर कब्जा बरकरार

देवघर। शहर के महेशमारा में आयोजित तीन दिवसीय स्व. वर्धन खवाड़े मेमोरियल जिला स्तरीय चेस टूर्नामेंट के दूसरे दिन 6 राउंड का हुआ खेल और अंतिम राउंड का खेल रविवार को खेला जाएगा। इससे पहले दूसरे दिन के खेल की शुरुआत देवघर ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सह आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े ने शतरंज बोर्ड पर चाल चल कर किया और खिलाड़ियों से खेल में आ रही समस्या को भी जाना। बताते चलें कि चेस में सभी खिलाड़ी को 7 राउंड खेलना होता है। 6 राउंड की समाप्ति पर अंडर-11 में मयंक राज अभी तक पहले स्थान पर बने हुए है। दूसरे स्थान पर आरुष कुमार, तीसरे स्थान पर केशव गुप्ता 5 प्वाइंट के साथ टॉप पर बने हुए हैं। जबकि अंडर 14 में देवांश प्रियदर्शी, 6 प्वाइंट के साथ पहले स्थान पर, 5 प्वाइंट के साथ शाश्वत वत्स दूसरे स्थान पर और 5 प्वाइंट के साथ दिव्यांशु दिव्य टॉप पर बने हुए हैं।

सभी खिलाड़ी के साथ आए हुए शिक्षक और अभिभावक खेल के इस माहौल का खूब आनंद ले रहे हैं। अंतराष्ट्रीय ऑर्बिटर विशाल मिंज, राष्ट्रीय ऑर्बिटर सौरभ सिंह सहित जिले के ऑर्बिटर शंकर लाल, हेमंत गुप्ता, धीकांत भूषण, रौनक सिन्हा, वरुण शर्मा, विशाल भारद्वाज, शैलेश राय, चेस संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े, सचिव आशीष झा, कॉर्डिनेटर नवीन शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष रामेश्वर चक्रवर्ती, प्रणव शंकर, सुरेश शाह, आशुतोष सिंह, अनंत कुमार कुंजिलवार, अंग्रेज दास, पवन साह, अमृतांशु शर्मा, कृष्ण कुमार, मनोज पांडेय, दीपक दुबे, प्रकाश भारद्वाज टूर्नामेंट को सफल बनाने में लगे हुए हैं।