तीन दिवसीय स्व. वर्धन खवाड़े मेमोरियल जिला स्तरीय चेस टूर्नामेंट शुरू

  • 300 खिलाड़ी प्रतियोगिता में हो रहे भाग


देवघर। तीन दिवसीय स्व.वर्धन खवाड़े मेमोरियल जिला स्तरीय चेस टूर्नामेंट शुक्रवार से महेशमारा के स्पर्श वाटिका में शुरू हुआ। प्रतियोगिता को तीन वर्गों में विभाजित किया गया है। सीनियर अंडर 14 और अंडर 11 इसमें लगभग 300 पुरुष और महिला भाग लें रहे हैं। प्रतियोगिता को सुचारू रूप से चलाने के लिए अंतराष्ट्रीय ऑर्बिटर अभिनव मिंज सहित कुमार सौरव राष्ट्रीय स्तर के ऑर्बिटर और जिला के 6 ऑर्बिटर आयोजन में मौजूद हैं।

प्रतियोगिता का उदघाटन समाजसेवी सह जिला चेस संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े ने किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल और खिलाड़ियों के विकास को हमेशा तत्पर रहता हूं। अभी टेनिस बॉल क्रिकेट हुआ है और अब चेस प्रतियोगिता करवा रहा हूं। साल में जितने महीने होते हैं, उनसे दोगुणा आयोजन होता है। 10 अगस्त को अपने पिता की पुण्यतिथि पर बैंडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित करवा रहा हूं। फिर ओलंपिक की तैयारी में जुट जाऊंगा। इस प्रकाश सालों भर यह साइकिल चलता है।

ऐसे आयोजनों के पीछे प्रयास मात्र यहीं है कि यहां के बच्चे स्टेट और नेशनव लेबल पर अपने खेल का प्रदर्शन करे। मेरा लक्ष्य है कि देवघर की खेल प्रतिभाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाएं। देवघर के खिलाड़ियों को सिर्फ बेहतर प्रदर्शन करना है, बाकी जो भी संसाधन और माहौल उन्हें उपलब्ध कराना होगा, वह मेरी जिम्मेदारी है। बस खिलाड़ियों का मेहनत करना है और अमेरिका के ओलंपिक को फतह कर लेना है। इसमें हमलोग सफल भी हुए हैं और देवघर के खिलाड़ी कई खेलों में मेडलों की बरसात कर रहे हैं।

बेहतर प्रदर्शन करन वाले खिलाड़ियों को मिलेगा नकद इनाम

सुनील खवाड़े ने बताया कि सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 3100 , दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 2500, तीसरे स्थान के प्रतिभागी को 2100, चौथे को 1500 और 6 से 10 को मेडल और गिफ्ट प्रदान किया जाएगा।
अंडर 14 वर्ग में प्रथम स्थान 2500 , दूसरा स्थान 2100 तीसरा को 1500 चौथा को 1100 और 6 से 10 को मेडल और गिफ्ट प्रदान किया जाएगा। अंडर 11 वर्ग में प्रथम स्थान 2100 , दूसरा स्थान 1500 तीसरा को 1100 चौथा को 500 और 6 से 10 को मेडल और गिफ्ट प्रदान किया जाएगा। भगवान बिरसा मुंडा अवार्ड पुरुष और फूलो-झानो अवार्ड महिला वर्ग के लिए दिया जाएगा। वही प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण 3 अगस्त होगा। मौके पर सचिव आशीष झा, सुरेश साह, नवीन शर्मा, रामेश्वर चक्रवर्ती, प्रणव शंकर उपाध्यक्ष, हेमंत चंद्र दत्ता, शैलेश राय, शंकर लाल झा, धीकांत भूषण, आशुतोष सिंह, अनंत कुमार कुंजिलवार, सौरभ सिंह, अंग्रेज दास, रौनक कुमार सिंह, पवन शाह, सुरेश नाथ नरोने, अमृतांशु शर्मा, वरुण कुमार शर्मा, कृष्ण कुमार, मनोज पांडे, दीपक दुबे, प्रकाश भारद्वाज, शुचिव्रता पाणिग्रही, रीता सिंह मौजूद थीं।