देवघर। जिले के पथरड्डा ओपी के समलापुर गांव निवासी रूबी मरांडी के घर में गुरुवार रात को चोरों ने सेंधमारी कर नगदी, जेवरात समेत हजारों की चोरी कर ली। घटना को लेकर गृहस्वामिनी ने स्थानीय थाने में शिकायत दी है। रूबी ने बताया कि बीती रात खाना वगैरह खाकर सो गए। सुबह चार बजे जगे तो देखा कि एक कमरा अंदर से बंद था और उसकी दीवार में सेंधमारी कर चोरों ने अलमीरा और बक्सा में रखा कैश, जेवरात चोरी कर लिया है। चोरी हुए सामान में 55 हजार कैश, 19 भर चांदी, कांसा का बर्तन, जमीन के कागजात, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र शामिल हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
देवघर : सेंधमारी कर घर से नकदी, जेवरात समेत हजारों की चोरी


























