न्य़ूज स्कैन ब्यूरो। देवघर
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में बाबा बैद्यनाथ, कांवरिया की भीड़, पेड़ा-प्रसाद के साथ-साथ एक और चीज खूब सुर्खियों मे है। मेले में तैनात दो महिला कांस्टेबल के रिल्स ने तो जैसे सोशल मीडिया में भूचाल ला दिया है। दोनों कांस्टेबल का रिल्स तेजी से वायरल हो रहा है और देखते ही देखते ही मिलियन में पहुंच जा रहा है। ये महिला कांस्टेबल वर्दी में रिल्स बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट करती है। दोनों की ड्यूटी मंदिर में लगी है, क्योंकि वायरल हुए सारे रिल्स मंदिर परिसर में बनाए गए हैं।
फेसबुक, इंस्टाग्राम दोनों सोशल मीडिया में पूजा राज नाम से पिछले एक पखवारे में कई रिल्स पुलिस की वर्दी में दोनों महिला कांस्टेबल ने बनाए हैं। इसमें मंदिर परिसर में बनाया गया एक रिल्स 1.2 मिलियन लोगों ने देखा है। दोनों इंडियन रिजर्व बटालियन की कांस्टेबल हैं। खैर, रिल्स बनाना कोई अपराध नही है, लेकिन वर्दी में रिल्स बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट करना आचरण के खिलाफ है।