देवघर महाविद्यालय परिवार ने गुरुजी दी श्रद्धांजलि

देवघर। गुरुजी के निधन पर देवघर महाविद्यालय के भौतिकी विभाग के प्रशाल में शोकसभा का आयोजन किया गया। मौके पर महाविद्यालय परिवार की ओर से शिबू सोरेन के श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुमार ने कहा कि दिशोम गुरु का निधन अपूरणीय क्षति है। गणित विभाग के अध्यक्ष डॉ. एसएन सिंह ने कहा कि भारखण्ड ने एक संघर्षशील महानायक को खो दिया है, जिनके कारण झारखण्ड प्रांत अस्तित्व में आया। दर्शनशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. महेश कुमार सिंह ने कहा कि गुरुजी केवल झारखण्ड के ही मुख्यमंत्री नहीं थे, बल्कि पीड़ित और शोषितों की आवाज थे। मौकेपर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, शिक्षकेतर कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद थीं। यह जानकारी देवघर महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी सह सहायक प्राध्यापक हिन्दी विभाग डॉ. संजय कुमार ने दी।