देवघर। बाबा बैद्यनाथ के जलार्पण को कतार में खड़े यूपी के कांवरिया की हार्ट अटैक से शुक्रवार को मौत हो गई। मृतक प्रमोद दुबे, यूपी के महाराजगंज के रहने वाले थे। परिजनों के मुताबिक, प्रमोद दुबे सुबह में कतार में लगे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े। आनन फानन में उन्हें देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।
यूपी के कांवरिया की मौत
































