एसपी माइंस चितरा कोलियरी का होगा विस्तार

देवघर। एसपी माइंस चितरा कोलियरी को विस्तारी को लेकर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने समाहरणालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान डीसी ने चितरा कोलियरी के विस्तारीकरण व राजस्व वृद्धि के अलावा विभिन्न अहम बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ बेहतर कार्य करने का निर्देश दिया। डीसी ने जीएम चितरा कोयलियरी से कहा है कोलियरी के अंदर से बने सड़क को बाहर से बनाने हेतु जल्द से जल्द कार्य प्रारंभ करवाया जाए। ने ईसीएल के महाप्रबंधक को डीसी ने निर्देशित किया कि जमीन अधिग्रहण हेतु इस बात की जानकारी अवश्य लें कि जमीन किस प्रकार की है, वो गोचर है, रैयती है, सरकारी है।

साथ हीं फोरेस्ट विभाग के अधीन जमीनों को क्लियरेंस हेतु जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी एव संबंधित अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर नो ऑब्जेक्शन सर्टीफिकेट प्राप्त कर ले। किसी भी परिस्थिति में अवैध खनन, ओवरलोड ना होने पाए एवं वैसी वाहन जिनका फिटनेस सर्टिफिकेट नही है, उसके माध्यम से कोयले की ढुलाई न हो। साथ ही कोलियरी क्षेत्र में वैसी जगहों पर जहां खनन का कार्य समाप्त हो गया है, उसे भरने का निर्देश डीसी ने दिया। चितरा कोलियरी एक प्रमुख कोयला खदान है, जहां से कोयले का उत्खनन एवं परिवहन बड़े पैमाने पर किया जाता है। हाल के दिनों में खदान से निकले डंप (ओवरबर्डन या अपशिष्ट सामग्री) का अनुचित ढंग से जमा होना से ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को प्रभावित हो रहा है। डीसी ने कहा कि चितरा कोलियरी क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट व्यवस्था में आ रही समस्या डंप प्रबंधन से जुड़ी है। समय रहते उचित कदम उठाए, ताकि उत्पादन में सुधार होगा के साथ साथ सुरक्षा और पर्यावरण की दृष्टि से भी बेहतर रहेगी। बैठक में अपर समाहर्ता हीरा कुमार, एसपी माइंस चितरा कोयलियरी के महाप्रबंधक व चितरा कोल माईंस के अधिकारी आदि उपस्थित थे।