- चोरी के विरोध में 2 बजे दिन तक दुकान बंद रही, 36 घंटे तक पुलिस ने लिया समय
न्यूज स्कैन ब्यूरो सुपौल/ राघोपुर
राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सिमराही बाजार के बड़े आभूषण दुकान में भीषण चोरी हुई। जबकि थाना से 500 मीटर की दूरी पर सर्राफा ज्वेलर्स की बड़ी आभूषण की दुकान है। पीड़ित व्यवसाई संतोष स्वर्णकार ने बताया की 5 दिनों पहले ज्वेलर्स दुकान का शुभारंभ किया था। लेकिन गुरुवार सुबह बगल के सैलून दुकानदार ने घर पर आकर सूचना दी ताला टुटा हुआ है। जिसके बाद आनन-फानन में अपने ज्वेलर्स दुकान पर पहुंचा तो मेरा होश उड़ गया। 5 ताला काट कर शटर काट कर 25 किलों चांदी का आभूषण,7 भरी सोना का आभूषण, समेत सीसीटीवी कैमरे के डिभीआर भी चोरी हो गई है। जब बारीकी ब से देखा तो रुह कांप उठा। शटर के आगे और पीछे दोनों ताला लगा था।

काफी बारीकी से चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया होगा। ऐसे में क्षेत्र में अपराधी का मनोबल बढ़ता जा रहा है। इसके बाद बाजार के सभी व्यापारी एकजुट हो दो बजे से बाजार बंद का आह्वान किया।जिसकी सूचना राघोपुर थाना प्रभारी को मिलते ही आनन फानन में पहुंच व्यापारी और अन्य व्यक्तियों को आश्वासन दिया कि 36 घन्टे के अदंर कांड का उद्भेदन किया जायेगा।जिस पर उपस्थित लोगों ने थानाध्यक्ष पर भरोसा करते हुए बंद को स्थगित कर दिया। इस घटना से दुकानदारों में भय का माहौल कायम हो गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।


























