BIG BREAKING: गोपालपुर विधानसभा से जदयू ने बुलो मंडल पर जताया भरोसा, टिकट पक्का!

  • गोपाल मंडल की जुबान चली भारी, पार्टी ने काटा टिकट!

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
गोपालपुर विधानसभा सीट से बड़ी खबर सामने आई है। जदयू ने इस बार बुलो मंडल पर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट देने का फैसला किया है।
सूत्रों के मुताबिक, मौजूदा विधायक गोपाल मंडल की बयानबाज़ी और बदजुबानी पार्टी नेतृत्व को नागवार गुज़री और इसी के चलते इस बार गोपाल मंडल का टिकट काट दिया गया है।
जदयू ने संगठन और पार्टी की छवि सुधारने के संदेश के तौर पर बुलो मंडल को आगे किया है।
राजनीतिक हलकों में इसे “गोपाल मंडल युग का अंत और बुलो मंडल युग की शुरुआत” बताया जा रहा है।
बता दें कि बुलो मंडल ने पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान राजद छोड़कर जदयू का दामन थामा था।
वहीं गोपाल मंडल लगातार चार बार जदयू के टिकट पर विधायक चुने जाते रहे हैं। लेकिन वे हमेशा अपने विवादित बयानों और बदजुबानी के कारण सुर्खियों में बने रहे।
इस बार पार्टी ने नई छवि, सादगी और अनुशासन पर भरोसा जताते हुए बुलो मंडल को टिकट देकर बड़ा संदेश दिया है। गोपालपुर की सियासत में यह बदलाव बड़ा संकेत माना जा रहा है — “गोपाल मंडल OUT, बुलो मंडल IN…।