- जदयू महानगर इकाई ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी शुभकामनाएं
न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
जदयू महानगर इकाई की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्य का 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। पार्टी नेताओं ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार सुशासन की परंपरा को और मजबूत करेगी तथा राज्य में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
156 विधानसभा क्षेत्र की जदयू महानगर इकाई की ओर से जारी संयुक्त बयान में जिला महानगर अध्यक्ष संजय शाह, कहकशा परवीण और सांसद अजय मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एनडीए सरकार हर वर्ग के विकास और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।
बधाई देने वालों में जदयू परिवार के वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ता शामिल रहे। इस अवसर पर शेखर पांडे, राकेश ओझा, समीम रिजवी, राहुल सिंह, दीपक सिंह, दीपक चौहान, डॉ. सुमन सौरभ, संजू तिवारी, मोनी दुबे, चंदन सहाय, अमित आर्यन, सुबोध शर्मा, संजीव कुमार, विकास सिंह, मोहम्मद जावेद इकबाल, मोहम्मद सोनू, मोहम्मद ताजिम खान, मोहम्मद सद्दाम हुसैन, आशीष कुमार, प्रीति देवी, सुजाता देवी, कविता देवी, पुष्पा देवी, लाखी देवी सहित जदयू के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
































