न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
जिला जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की ओर से वर्ष 2025-28 के लिए सदस्यता ग्रहण अभियान का शुभारंभ एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह आज मौर्य विवाह भवन, जीरो माइल चौक के पास आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला जदयू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने की।
कार्यक्रम में जदयू प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य सुड्डू साई ने उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र एवं डायरी भेंट कर, चुनाव में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह साफ देखा गया।

समारोह में सांसद अजय मंडल, विधायक ललित नारायण मंडल एवं शुभानंद मुकेश, विधान पार्षद विजय सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं जदयू की राष्ट्रीय महासचिव कहकशां परवीन, राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष एवं जिला संगठन प्रभारी प्रह्लाद सरकार, मछुआरा आयोग की सदस्य रेणु सिंह, खाद्य आयोग के सदस्य महादेव मंडल, जदयू नेता राकेश कुमार ओझा, बिभूति गौस्वामी, शाबाना दावूद, कार्यालय प्रभारी प्रदीप सिंह कुशवाहा, अंजू देवी, प्रेम प्रभा सिन्हा, कल्पना कर्ण, अजय कुमार सहित सभी विधानसभा प्रभारी, प्रखंड अध्यक्ष और जिले भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से संगठन को और मजबूत बनाने और आगामी वर्षों के लिए सदस्यता अभियान को गति देने का संकल्प लिया गया।


































