भागलपुर में जदयू का महिला रोजगार शिविर, महिलाओं ने उठाया लाभ

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर

जिला जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की ओर से नगर निगम के वार्ड नंबर 17 स्थित प्राथमिक विद्यालय किलाघाट सराय में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लाभ को महिलाओं तक पहुंचाने के लिए निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का नेतृत्व जदयू नेता दुर्गेश साह और महानगर महिला जिलाध्यक्ष शालिनी साह ने संयुक्त रूप से किया।
शिविर में भागलपुर नगर निगम क्षेत्र की महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं को सरकार की योजनाओं, विशेषकर महिला रोजगार योजना से संबंधित जानकारी दी गई, ताकि वे आर्थिक और वित्तीय रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें।
इस अवसर पर महिलाओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने भरोसा जताया कि वे मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शिक्षा, राजनीति और सामाजिक आरक्षण के साथ आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में भी मजबूती से साथ देंगी।
शिविर के आयोजन में कम्प्यूटर आपरेटर संगम, सोनु कुमार, मुकेश खत्री, सायिका सलीम, रूबी देवी और लकी देवी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।