न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) महानगर, भागलपुर के संगठनात्मक चुनाव के तहत रविवार को पांचों सेक्टरों में अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न हुआ। पूरी चुनाव प्रक्रिया पार्टी नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन करते हुए कराई गई।
निर्वाचन की औपचारिक घोषणा संबंधित पदाधिकारियों द्वारा की गई और नवनिर्वाचित अध्यक्षों को महानगर कार्यालय में निर्वाचन पदाधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
निर्वाचित सेक्टर अध्यक्ष इस प्रकार हैं:
सेक्टर एक से कृष्णमोहन आज़ाद,
सेक्टर दो से विकास कुमार सिंह,
सेक्टर तीन से मो० सद्दाम,
सेक्टर चार से मो० जावेद इकबाल,
सेक्टर पांच से सुबोध विश्वकर्मा।
जिला निर्वाचन प्रवेक्षक पंकज कुमार पटेल ने कहा कि महानगर के सभी सेक्टरों में संगठनात्मक चुनाव पूर्ण पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ संपन्न हुआ है। उन्होंने सक्रिय सदस्यों की भागीदारी को संगठन की एकजुटता और मजबूती का प्रतीक बताया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि पांचों सेक्टरों में निर्विरोध निर्वाचन संगठन के भीतर समन्वय और आपसी विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्षों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे संगठनात्मक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।
इस अवसर पर सभी सेक्टरों के निर्वाचन पदाधिकारी, पर्यवेक्षक, महानगर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सफल बनाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका को सराहा गया।
महानगर जदयू के संगठनात्मक चुनाव संपन्न, पांचों सेक्टरों में अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

























