- वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
जनता दल (यूनाइटेड) भागलपुर ज़िला के कार्यकारी जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने के उपलक्ष्य में आज एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जदयू के पूर्व महानगर अध्यक्ष सुड्डू साई के आवास पर आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम उत्साहपूर्ण और पारिवारिक माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सोनी कुमारी, महानगर अध्यक्ष शालिनी साह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव शाबाना दाउद, हसनैन अंसारी, जदयू नेता राकेश कुमार ओझा, महानगर उपाध्यक्ष संजू तिवारी, कोषाध्यक्ष दीपक सिंह, महासचिव मोनी मिश्रा, नगर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष यास्मीन अंसारी, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष सिप्पू मंडल, महानगर युवा जदयू अध्यक्ष दीपक चौहान, श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष विकास कुमार, शमशेर जी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विवेकानंद गुप्ता को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि विवेकानंद गुप्ता का संगठनात्मक अनुभव और कार्यकर्ताओं से जुड़ाव की भावना पार्टी को मज़बूती प्रदान करेगी। उन्होंने हमेशा जनसमस्याओं के समाधान और संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाई है।
अपने संबोधन में विवेकानंद गुप्ता ने कहा—
“यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि पूरे जदयू परिवार के समर्पण और मेहनत का प्रतीक है। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन को सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करता रहूंगा।”
उन्होंने विशेष रूप से सुड्डू साई का आभार जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से यह आयोजन संभव हुआ है। उन्होंने संगठन में एकता और अनुशासन को बनाए रखने का संकल्प भी दोहराया।


































