अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए बिहार में बदलाव जरूरी : मनीष कुमार सिंह

न्यूज स्कैन ब्यूरो । खगड़िया

खगड़िया विधानसभा अंतर्गत लाभगांव के सरस्वती मंदिर के प्रांगण में मंगलवार को जन सुराज पार्टी के द्वारा बिहार बदलाव सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व खगड़िया के शिक्षक नेता एवं खगड़िया विधानसभा के संभावित प्रत्याशी मनीष कुमार सिंह ने किया। बदलाव सभा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के संयोजक एवं आयोजक मनीष कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बिहार के 94 लाख गरीब युवाओं को दो लाख नौकरी देने के वादा किया गया था। जिससे सरकार अब मुकर गई है। इसी सरकार ने बिहार के 50 लाख गरीब बेघर परिवार को तीन-तीन डिसमिल जमीन मुहैया कराने का वादा भी किया था, लेकिन इनका यह वादा भी एक जुमला निकला।

सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में होंगे 5 काम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह ने कहा कि बिहार में जैसी ही जन सुराज पार्टी की सरकार बनेगी वैसे ही 5 काम पहली ही कैबिनेट से पास होगा जिसमें बिहार के युवाओं को बिहार में ही 10 से 15 हजार के रोजगार की व्यवस्था होगी, 60 वर्ष से ऊपर के हर महिला एवं पुरुष को प्रतिमाह 2 हजार रुपए पेंशन दिया जाएगा। महिलाओं को व्यवसाय करने के 4% ब्याज पर पैसा उपलब्ध कराया जाएगा। एवं 15 साल तक के हर बच्चों को मुफ्त में बेहतर शिक्षा दी जाएगी और नकदी फसल की खेती करने वाले किसानों के लिए मजदूरों की मुफ्त व्यवस्था करवाई जाएगी।

सभा में ये भी रहे शामिल

मौके पर जिलाध्यक्ष विनय वरुण, अभिशांक कुमार, अभियान समिति के गजेन्द्र निषाद, महिला जिलाध्यक्ष काजल कुमारी, अंजना भारती, डॉ. रोहित शर्मा, डॉ रणधीर, मुखिया प्रतिनिधि वाल्मीकि पासवान, सरपंच रुदल पासवान, पैक्स अध्यक्ष सुधीर सिंह, पूर्व मुखिया रामबालक पासवान, मेघनाथ पासवान, कमलेश्वरी पासवान, पंचायत समिति सदस्य दिनेश पासवान, विवेक कुमार, मृत्युजय कुमार, रौनक कुमार, सनी कुमार, वार्ड सदस्य। उदय पासवान, शोभा पासवान, अंजना भारती, उमेश सिंह, फूलो सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। गौरतलब है कि शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में पिछले कुछ दिनों में ऐसी ऐसी कुल छह सभाएं भदास, रहीमपुर उत्तरी, मारर, ठाठा, संसारपुर और लाभगांव में कराए गए । सभा में मनीष कुमार सिंह को सुनने के लिए सैकड़ो की भीड़ लगती है ।