जन सुराज पार्टी की संगठनात्मक बैठक, नई ऊर्जा के साथ काम करने का लिया गया संकल्प

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

जन सुराज पार्टी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक पार्टी कार्यालय में की, जिसमें संगठन के विस्तार, मजबूती और आने वाले कार्यक्रमों को लेकर गहन मंथन किया गया। बैठक में जिले के अलग-अलग प्रखंडों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस बैठक में वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक किशोर कुमार एवं स्टेट ऑब्जर्वर राम प्रवेश यादव की विशेष उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित कहा पर किशोर कुमार ने कहा कि बीते चुनाव में करारी हार मिली है, लेकिन बिहार की जनता का मानना है कि जन सुराज व प्रशांत किशोर द्वारा चलाया गया अभियान रुकना नहीं चाहिए। आम जनता ने इस बार जन सुराज को इसलिए वोट नहीं दिया कि उन्हें ये लगा कि वो सरकार न बना पाए, जनता असमंजस में रही भाजपा के डर से लालू और लालू के डर से भाजपा न आ जाय । अभियान पलायन भ्रष्टाचार को रोकने का, नए कारखाने लगाने का, घर-घर बच्चों को पढ़ाने का जो संकल्प पार्टी ने लिया था वो अब भी अधूरा है। आने वाला समय जन सुराज का होगा। इसलिए सभी लोग मिलकर जन सुराज के अभियान को तेज करें।
वर्तमान में संगठन की सभी ईकाई भंग है। जनवरी में पार्टी की कार्यकारी व्यवस्था बनाई जाएगी
इस अवसर पर इंद्रदेव शाह, नरेश झा, डॉ नीलम सिंह, अनिल कुमार सिंह, मदन मोहन कुमार,ब्रजेश कुमार यादव, पवन गुप्ता, नीलम देवी, मीनू कुशवाहा, सुलताना परवीन, मो. असीम अख्तर, नीति झा, महावीर प्रसाद मस्ताना, विक्रांत कुमार, नरेश नारायण, विष्णु देव सहित अन्य मौजूद थे।