इसीपुर बाराहाट पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीन घंटे में चोरी की गई बाइक बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

निलांबुज कुमार झा, भागलपुर

इसीपुर, बाराहाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुई बाइक चोरी की घटना का पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने तत्परता दिखाते हुए चोरी की गई बाइक को बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार इसीपुर थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति की बाइक अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल टीम गठित की और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते तीन घंटे के भीतर ही चोरी की गई बाइक को बरामद कर लिया गया। जिससे पूछताछ में अन्य मामलों में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना जताई जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में गश्ती व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा रहा है ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए राहत की सांस ली है।