भारत को मिला नया स्वदेशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म-ZKTOR : सॉफ्टा इंडिया ने किया लॉन्च, महिलाओं की निजता और डेटा सुरक्षा पर खास फोकस

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
दक्षिण एशिया के डिजिटल भविष्य और भारत की डेटा–सुरक्षा ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए सॉफ्टा इंडिया ने शुक्रवार को अपना नया स्वदेशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ZKTOR’ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। भागलपुर के एक निजी होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कंपनी के स्पोक्सपर्सन डॉ. सोमनाथ आर्य और मीडिया प्रभारी अश्विनी कुमार निगम ने मीडिया को प्लेटफॉर्म की विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता श्वेता प्रियदर्शनी भी मौजूद रहीं।
डॉ. सोमनाथ आर्य ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन 2047 और डिजिटल आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए यह प्लेटफॉर्म पूरी तरह भारतीय अनुसंधान एवं विकास (R&D) से निर्मित है। इसमें किसी विदेशी निवेश, सर्वर नियंत्रण या तकनीकी कर्ज का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

क्यों खास है ZKTOR?

  1. महिलाओं की सुरक्षा और निजता को सर्वोच्च प्राथमिकता
    प्लेटफॉर्म बिना अनुमति किसी भी फोटो या वीडियो को डाउनलोड, कॉपी या शेयर नहीं करने देता।
    इसका “इंसानी चेहरे की पहचान आधारित AI–सिस्टम” आपत्तिजनक कंटेंट को अपलोड होने से पहले ही रोक देता है।
  2. फेक न्यूज़ और नफ़रत भरे कंटेंट पर कड़ी निगरानी
    प्लेटफॉर्म फेक न्यूज़, नफ़रत और हिंसक सामग्री को स्वतः फ़िल्टर करता है, जिससे उपयोगकर्ताओं के लिए एक सुरक्षित डिजिटल वातावरण सुनिश्चित होता है।
  3. भारतीय भाषाओं और संस्कृति के अनुरूप डिज़ाइन
    ZKTOR को भारत सहित दक्षिण एशिया के देशों की भाषाई और सांस्कृतिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।
  4. पूरी तरह स्वदेशी और सुरक्षित
    कंपनी ने दावा किया कि न सर्वर विदेश में है, न डेटा का नियंत्रण। सभी सुविधाएँ भारत–आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर पर चलती हैं।
    यह “मेेड इन इंडिया नहीं, बल्कि मोड ऑफ़ इंडिया” है।

Google Play Store और Apple App Store दोनों पर उपलब्ध

पहले Google Play Store पर लॉन्च होने के बाद अब ZKTOR ने Apple की कड़ी सुरक्षा जांच भी पास कर ली है।
Apple की मंजूरी मिलते ही कंपनी ने क्रिएटर्स के लिए मोनेटाइजेशन प्रोग्राम की घोषणा की, जिसके तहत योग्य यूज़र्स अपने कंटेंट–अर्निंग का 70% हिस्सा प्राप्त करेंगे।
नेपाल में भी यह ऐप उपलब्ध कर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि प्रारंभिक चरण में भारत और नेपाल दोनों में ऑर्गेनिक डाउनलोड में तेज़ बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Gen-Z और नए इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के लिए उपयुक्त

प्लेटफॉर्म का इंटरफेस आधुनिक, साफ और आसान है, जिसे खासकर पहली बार इंटरनेट उपयोग करने वाले लोगों और युवाओं को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है।

दक्षिण एशिया के लिए बड़ी उपलब्धि

सॉफ्टा इंडिया का कहना है कि यह प्लेटफॉर्म दक्षिण एशिया में डिजिटल संप्रभुता (Digital Sovereignty) को मजबूत करेगा। इंटरनेट बुलिंग, डेटा चोरी, गोपनीयता उल्लंघन और विदेशी प्लेटफॉर्मों की निर्भरता जैसी समस्याओं से निपटने में यह ऐप कारगर साबित होगा।
HOLA AI: प्लेटफॉर्म का बुद्धिमान सुरक्षा प्रहरी
कंपनी ने बताया कि ZKTOR में शामिल स्वदेशी HOLA AI सिस्टम किसी भी हानिकारक, हिंसक, नफरत–उत्तेजक या संवेदनशील कंटेंट को स्वतः ब्लॉक करता है। इसका उद्देश्य उपयोगकर्ताओं की निगरानी नहीं, बल्कि एक सुरक्षित और दुरुपयोग–रहित वातावरण बनाना है।

कंपनी का दावा: कोई विदेशी निवेश नहीं, पूरी तरह स्वदेशी

सॉफ्टा इंडिया ने कहा कि प्लेटफॉर्म के विकास में न विदेशी निवेश शामिल है, न कोई सरकारी अनुदान।
पूरी तकनीक, सर्वर, डेटा प्रोसेसिंग और सुरक्षा ढांचा भारत में ही विकसित किया गया है। कुल मिलाकर—‘डिजिटल आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक बड़ा कदम। ZKTOR केवल एक ऐप नहीं, बल्कि भारत के डेटा–स्वाभिमान और डिजिटल स्वतंत्रता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
कंपनी ने कहा कि आने वाले महीनों में उपयोगकर्ताओं की प्रतिक्रिया के आधार पर नए तकनीकी अपडेट जारी किए जाएंगे।