भागलपुर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी चन्द्र किशोर साह का विज़न – “भ्रष्टाचार पर चोट, बिहारी गौरव के लिए वोट”

  • भागलपुर से निर्दलीय प्रत्याशी चन्द्र किशोर साह का जनसंपर्क अभियान तेज

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी चन्द्र किशोर साह (B.A., L.L.B) ने अपने जनसंपर्क अभियान को और तेज कर दिया है। शनिवार को उन्होंने शहर के कई इलाकों खलीफाबाग चौक, भगत सिंह चौक, डॉक्टर आर.पी. रोड, पटल बाबू रोड सहित आसपास के मोहल्लों में व्यापक जनसंपर्क किया।
चन्द्र किशोर साह लोगों से मिलकर अपनी योजनाओं और विज़न को साझा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भागलपुर की पहचान, विकास और युवाओं के रोज़गार को नया आयाम देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे जाति-धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर इस बार विकास, शिक्षा, रोजगार और स्वाभिमान के मुद्दे पर वोट दें।
उन्होंने कहा कि भागलपुर को एक सुरक्षित, शिक्षित और रोजगार-संपन्न शहर बनाने के लिए वे लगातार जनता के बीच हैं और हर वर्ग की भागीदारी से एक नई दिशा देना चाहते हैं।
जनसंपर्क के दौरान कई स्थानीय लोगों ने भी उनका समर्थन किया और शहर के विकास को लेकर उनसे उम्मीद जताई। चन्द्र किशोर साह ने कहा — “हमारा शहर, औरों का वादा, हमारा इरादा” सिर्फ नारा नहीं, बल्कि भागलपुर के हर नागरिक से किया गया वादा है। उन्होंने कहा क्रमांक 9 और चुनाव चिन्ह अलमारी छाप पर वोट दें – बिहारी अस्मिता की रक्षा, भागलपुर के विकास, सुरक्षा और भविष्य के लिए।

मुख्य घोषणाएं: “हमारा शहर, औरों का वादा, हमारा इरादा”
सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूल जैसी उच्च गुणवत्ता की शिक्षा देना।
शहरी क्षेत्र में महिला महाविद्यालय की स्थापना।
युवाओं के लिए स्वरोजगार और रोजगार के अवसर बढ़ाना।
गरीब परिवारों को मुफ़्त चिकित्सा सुविधा और स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ना।
भागलपुर अस्पताल में AIIMS जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराना।
शहर में जल-जमाव और नाली की समस्या का स्थायी समाधान।
कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और सिंचाई की बेहतर व्यवस्था।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक स्थलों का विकास।
गंगा किनारे आरती घाट और सुंदरीकरण परियोजना।
शहर में ट्रैफिक सुधार और स्मार्ट रोड योजना लागू करना।

उद्देश्य
जनता का शासन, जनता तक पहुँचाना।
युवाओं और किसानों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देना।
भागलपुर को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार का केंद्र बनाना।
शहर को भ्रष्टाचारमुक्त और पारदर्शी प्रशासन देना।
संकल्प
चन्द्र किशोर साह ने कहा कि –“बिहारी अस्मिता की रक्षा करना और किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना ही मेरा संकल्प है। भागलपुर को सुरक्षित, शिक्षित, विकसित और रोजगार संपन्न बनाना मेरी प्राथमिकता है।”