किशनगंज की जीवित महिला को मृत घोषित किया, महिला ने मतदाता सूची में जीवित करने की लगायी गुहार

न्यूज स्कैन ब्यूरो, किशनगंज

बिहार मतदाता सूची के पुनरीक्षण में बड़ी गड़बड़ियां सामने आई हैं। पोठिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत छतरगाछ के पंचायत मे जीवित महिला को मृत घोषित कर दिया गया है.मामला पोठिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत छतरगाछ पंचायत स्थित रहमतपूर वार्ड संख्या 06 का है जहा गहन पुनरीक्षण अभियान में प्रारूप प्रकाशन के बाद जीवित लोगो के मृत नाम मतदाता सूची में दर्ज रहने की बात सामने आई है।

यह मामला किशनगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पोठिया प्रखंड के भाग संख्या 157 उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या छतरगाछ से जुड़ा है।

यहां छतरगाछ रहमतपुर वार्ड संख्या 06 निवासी मुबारक की पत्नी साजेदा बेगम भाग संख्या 157 पुराना भाग संख्या 136 में नाम दर्ज था। अब इन्हें विलोपित नाम की सूची में क्रम संख्या 02 पर मृत बता दिया गया है। अर्थात बूथ लेवल अधिकारी ने जिंदा को मुर्दा करार दे दिया, जबकि साजेदा बेगम आज भी पास के ही छतरगाछ पंचायत के वार्ड संख्या 06 रहमतपूर गांव मे जीवित है और स्वस्थ है. सूची मे अपने मृत होने के खबर से महिला सदमे मे है।

साजेदा बेगम की वोटर आईडी संख्या WQB1740638 है। इस संदर्भ में साजेदा बेगम सिस्टम की लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करती हैं। उन्होंने कहा की मै जिन्दा हु और सूची मे मुझे मृत घोषित कर दिया गया है. जिससे मेरे पुरे परिजन आश्चर्यचकित है, मेरा 2003 के सूची मे भी नाम दर्ज है और हर एक चुनाव मे मतदान करती हु फिर भी सूची मे मुझे मृत घोषित करना विभाग की बड़ी लापरवाही है.महिला ने जिला पदाधिकारी से अपने मृत नाम को सुधार करवाने की मांग की है. इस सम्बन्ध मे पोठिया प्रखंड विकास पदाधिकारी मो.आसिफ ने बताया के कई जगह से ऐसे मामले सामने आये है.उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह प्रारूप सूची है। इसमें जो भी गलतियां रह गई है, उसे अंतिम सूची में दुरुस्त कर लिया जाएगा। वैसे भी अभी दावा और आपत्ति लिए जा रहे हैं।