सनकी पति ने पत्नी को फांसी के फंदे से लटकाया, कमरे में ताला लगाकर कर हुआ फरार

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सहरसा

जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिटानाबाद दक्षिणी पंचायत, वार्ड संख्या – 11 मोहमदनी टोला में मंगलवार सुबह एक सनकी पति ने अपने ही पत्नी को फांसी के फंदे से लटका कर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं घटना को अंजाम देकर आरोपित पति घर के कमरे में ताला लगाकर कर मौके से फाफर हो गया। उक्त आरोप मृतिका की मां उषा देवी ने अपने ही दामाद पर लगाया है। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। जिससे फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। मृतिका महिला बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिटानाबाद दक्षिणी के मोहमदनी टोला के वार्ड संख्या 11 निवासी अंकित शर्मा की 20 वर्षीय पत्नी निशा कुमारी थी। घटना के संबंध में मृतिका की मां उषा देवी ने अपने दामाद पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी पुत्री गत आठ दिनों से मायके में ही रह रही थी और उसका दामाद अंकित शर्मा भी गत आठ दिनों से अपने पत्नी के साथ ही अपने ससुराल ने रह रहा था। इस दौरान आरोपित अंकित शर्मा ने अपनी पत्नी को अपने मां से एक लाख बीस हजार रूपए मांगने का दबाब बनाने लगा। जिसके बाद मृतिका निशा कुमारी ने अपनी मां की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उसने अपने पति को पैसा देने में असमर्थता जताई। जिसके बाद आरोपित अंकित शर्मा ने आग बबूला हो गया और अपनी पत्नी को जान से मारने के लिए मौके की तलाश में जुट गया। इस बीच रविवार को मृतिका महिला की मां चिकित्सक के यहां गई हुई थी। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर आरोपित अंकित शर्मा ने अपनी पत्नी को घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका कर मौत के नींद सुला दिया और घर के कमरे में ताला लगा कर मौके से फरार हो गया। जब मृतिका की मां घर पहुंची तो देखी की उसका दामाद घर पर नहीं है और घर के कमरे में ताला लगा हुआ है। जिसके बाद उसने घर के कमरे का ताला खोलकर देखी तो अंदर में उसकी पुत्री का फांसी के फंदे से लटका हुआ शव देख हताश हो गई। जिसके बाद मृतिका की मां ने आसपास के लोगों को बुला कर इस बात की सूचना बख्तियारपुर पुलिस को दी। मौके पर थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार, दारोगा ज्योति कुमारी, अमित कुमार सहित अन्य पुलिस बल पहुंच कर मृतिका के शव को लेकर कागजी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिकते ही पुलिस बल के साथ घटनास्थल गए थे। फिलहाल इस मामले में दो व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में किसी प्रकार का आवेदन स्वजनों के द्वारा नहीं दिया गया है। आवेदन प्राप्त होते ही कार्रवाई की जाएगी।

एक वर्ष पूर्व हुई थी शादी

बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिटानाबाद दक्षिणी के वार्ड संख्या 11 की रहने वाली मृतिका निशा कुमारी की महज एक वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के ही सिटानाबाद उतरी के घरमोहा टोला के वार्ड संख्या 9 के निवासी ललन शर्मा के पुत्र अंकित शर्मा से प्रेम विवाह हुई थी। लेकिन निशा का यह प्रेम विवाह महज एक वर्ष में मौत में बदल गया। इधर घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वही मामले की सूचना मिकते ही एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा कर अपने साथ ले गई। इधर मृतिका का मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किया है। आरोपित पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।