न्यूज स्कैन ब्यूरो, कटिहार
लंबे समय से लंबित मांगों के पूरा होने पर सोमवार को होमगार्ड जवानों ने शहर में आभार जुलूस निकाला। यह जुलूस स्थानीय मुख्यालय से शुरू होकर जिला समाहरणालय होते हुए होमगार्ड कार्यालय मे जाकर समाप्त हुई। इस दौरान जवानों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
होमगार्ड जवानों की प्रमुख मांगों में नियमित ड्यूटी, वेतन वृद्धि, वर्दी भत्ता और स्थायीकरण जैसे मुद्दे शामिल थे। हाल ही में राज्य सरकार द्वारा इनमें से कई मांगों को मंजूरी दिए जाने के बाद जवानों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान धन्यवाद सरकार’, ‘हमारे अधिकारों की सुनवाई हुई’ जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। कुछ जवान ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते भी नजर आए।जवानों का कहना था कि वर्षों से वे अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे थे, लेकिन अब सरकार ने उनकी बात सुनी है, जिससे उनका मनोबल काफी बढ़ा है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में बाकी बची समस्याओं पर भी सरकार सकारात्मक कदम उठाएगी।इस अवसर बिहार स्वयंसेवी रक्षा वाहिनी संघ के अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह अपने साथियों के साथ जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को बुके देकर धन्यवाद दिया ।उन्होंने सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे होमगार्ड विभाग को मजबूती मिलेगी और जवान और अधिक उत्साह से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकेंगे। मौके पर उपाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, प्रदेश संगठन सचिव अशोक कुमार सिंह ,सचिव सुभाष कुमार मंडल, दिनेश मंडल,प्रदीप कुमार पोद्दार, विजय कुमार साह सहित कई लोग मौजूद रहे।