- वोटर अधिकार यात्रा : राहुल गांधी, प्रियंका , तेजस्वी , दीपांकर ,मुकेश सहनी पहुंचे सुपौल
- महागठबंधन नेताओं ने किया स्वागत
न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
कोसी की धरती मंगलवार को एक ऐतिहासिक राजनीतिक पल का गवहा बन गया। वोटर अधिकार यात्रा के तहत महागठबंधन के शीर्ष नेता सुपौल पहुंचे। जगह-जगह तोरणद्वार, रंग-बिरंगे बैनर और पोस्टर लगाकर कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं की स्वागत जोरदार किया । इस यात्रा की शुरुआत हुसैन चौक से शुरू हुई। कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, कांग्रेस की महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, भाकपा-माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ,सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव , सांसद रंजीत रंजन सहित महागठबंधन के कई प्रमुख नेता शामिल हुए।
नेताओं के आने को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। हुसैन चौक से डिग्री कॉलेज तक करीब 4 किलोमीटर तक सड़क के दोनों किनारे महागठबंधन के कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने चिलचिलाती धूप में खड़े थे। हाथ हिला कर नेताओं ने अभिवादन किया। प्रियंका गांधी के भी यात्रा में शामिल होने पर लोगों में भारी उत्साह देखा गया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ महागठबंधन के अन्य दलों के समर्थक भी इसे एक ऐतिहासिक मौका मान रहे थे। कार्यकर्ताओं का मानना है कि प्रियंका गांधी का यह दौरा महागठबंधन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगी। कार्यकर्त्ता पीएम मोदी , अमित शाह और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सजावट ने बदला शहर का रंग-रूप
सुपौल शहर इस यात्रा के कारण पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंग गया। गली-चौराहों से लेकर मुख्य मार्गों तक हर जगह बड़े-बड़े बैनर-पोस्टर टंगे हुए थे नेताओं की तस्वीरों से पटी दीवारें चुनावी माहौल की झलक दे रही हैं विभिन्न चौक-चौराहों पर तोरणद्वार बनाए गए हैं, जो शहर के हर आने-जाने वाले का ध्यान आकर्षित कर रहे थे। स्थानीय लोग भी मानते हैं कि लंबे समय बाद सुपौल में ऐसा माहौल देखने को मिला।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह सिर्फ एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि जनता को उनके अधिकार दिलाने का संकल्प है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सुपौल की इस यात्रा से महागठबंधन अपनी ताकत का प्रदर्शन की है।

विधि व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम
प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया था। संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या पुलिस बल की तैनाती की गई थी। लगभग चार किलोमीटर यात्रा में कांग्रेस, राजद , वामदल ,वीआईपी के प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं , सांसद , विधायक ,पूर्व विधायक ,विधान परिषद सदस्य यात्रा में शामिल थे। सुपौल में कोई सभा नहीं की।


























