हिंदी दिवस पर समाहरणालय में हुआ कविता पाठ और विचार गोष्ठी

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में किया गया। दीप प्रज्जवलन कर विधिवत् कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। हिन्दी दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा व्याख्यान, कविता पाठ एवं अपना-अपना विचार रखने का अनुरोध उपस्थित कर्मी से किया गया। जिसमें इच्छुक कवि, शिक्षक, कर्मी एवं सामाजिक व्यक्ति द्वारा अपना विचार व्यक्त किया।
इस समारोह में अपर समाहर्त्ता, सच्चिदानंद सुमन ,जिला बन्दोबस्त पदाधिकारी विनय कुमार, प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा पुष्पा कुमारी , जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, अनिरुद्ध प्रसाद यादव , जिला स्तरीय संबंधित पदाधिकारी, प्रधान सहायक, कर्मचारी शिक्षक , शिक्षिका, कवि तथा प्रधान सहायक उपस्थित थे।