न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
हिंदी दिवस के अवसर पर रविवार को स्थानीय मुस्लिम मॉनेटरी डिग्री कॉलेज परिसर में प्रेमचंद–शरतचंद्र स्मृति कमेटी की ओर से आयोजित प्रेमचंद–शरतचंद्र स्मृति प्रतियोगिता 2025 का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार तपन घोष ने की। समारोह की शुरुआत प्रेमचंद और शरतचंद्र की प्रतिमाओं पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण से हुई।
मंचासीन अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि प्रेमचंद और शरतचंद्र भारतीय साहित्य के ऐसे ध्रुव हैं, जिन्होंने अपनी लेखनी के जरिए समाज को नई दिशा दी। प्रेमचंद की कहानियों और उपन्यासों में स्वतंत्रता आंदोलन की चेतना और शोषित-पीड़ित मानव की व्यथा का सजीव चित्रण मिलता है, वहीं शरतचंद्र ने अपने साहित्य में नारी मन की संवेदनाओं और मानवीय मूल्यों को सहज भाषा में प्रस्तुत किया। वक्ताओं ने कहा कि नई पीढ़ी आज साहित्य और संस्कृति से दूर होती जा रही है, ऐसे माहौल में यह प्रतियोगिता युवाओं को साहित्य से जोड़ने की प्रेरणा देती है।

प्रतियोगिता में 800 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विभिन्न समूहों में चित्रांकन, काव्य पाठ, भाषण, निबंध, गीत, क्विज़ और गणित जैसे विषयों में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
ग्रुप G : अनीश सिंह (चित्रांकन), खुशी सिंह (काव्य पाठ)
ग्रुप F : अन्य श्री, अद्रिजा राज, यश शांडिल्य, शिवन्या पांडे
ग्रुप E : आयुषी कुमारी, शाकंभरी गौतम, आतस जहरा, अफसीन, सिमरन परवीन, सत्यम कुमार, तनुज आनंद
ग्रुप D : शिफाह आबिदी, ऋषिका भगत, नैतिक राज, अदिति भारती, देवांश कुमार, अभिषेक कुमार, दिव्यांशु कुमार शाह
ग्रुप C : कायनात खानम, शिफा राजा, सोनाक्षी, मोहम्मद जैद, खुशी कुमारी, आकाश कुमार, रंजन कुमार
ग्रुप B : आयुषराज, सागर कुमार, अभिनव कुमार, रानी रत्नमाला, शिवानी कुमारी
ग्रुप A : निशा मिश्रा, मधु कुमारी, स्वरूप कुमार, आरती कुमारी, जूली रानी
करीब 200 प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। विजेताओं को प्रमाणपत्र और प्रेमचंद–शरतचंद्र से संबंधित साहित्य भेंट स्वरूप दिया गया।

मंच पर अध्यक्ष तपन घोष के साथ डॉ. योगेंद्र, डॉ. फारूक अली, श्रीप्रकाश चौधरी, डॉ. मंजीत सिंह, डॉ. वसीम राजा तथा अन्य विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। वक्ताओं में रामदेव सिंह, अमन कुमार सिंह, विनय कुमार, डॉ. अलका, कपिल देव रंग और दीपक कुमार शामिल थे।
अन्य अतिथियों में तरुण घोष, तकी अहमद जावेद, महबूब खान, विगन रजक, डॉ. पुलकित कुमार मंडल, रुपेश कुमार, राजेश झा के साथ निर्णायक मंडल के चंद्रशेखर मिश्रा, तारा कांत ठाकुर, अनिल कुमार, इकराम हुसैन शाद, पम्मी जी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आए अभिभावक, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ने समारोह को जीवंत बना दिया।
धन्यवाद ज्ञापन सचिव रवि कुमार सिंह ने किया। पुरस्कार वितरण का संचालन प्रणव भारद्वाज और रवि कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया।