न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल/ वीरपुर
जिले के वीरपुर भीमनगर बोर्डर रोड पर लॉटस हॉस्पिटल के समीप मंगलवार की शाम करीब पाँच बजे दो बाइक की आमने सामने सीधी टक्कर हो गई। जिसमे तीन लोग गंभीर रूप से जख़्मी हो गए। सभी घायलों क़ो वीरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ .सुशील कुमार की देख रेख में तीनो घायलों का उपचार किया गया। वही गंभीर रूप से घायल दो लोगों क़ो रेफर कर दिया गया है। घायलों की पहचान नगर पंचायत के वार्ड संख्या 9 निवासी बुधन कुमार, नगर पंचायत के वार्ड संख्या 1 निवासी बिरजू कुमार और नेपाल सप्तरी जिला के हनुमान नगर निवासी बैजू मरिक के रूप मे की गई है।
उपचार कर रहें चिकित्सक डॉ सुशील कुमार ने कहा कि घायलावस्था में लाये गए तीन लोगों में से दो लोगों की स्थिति की गंभीरता क़ो देखते हुए रेफर कर दिया गया है। रेफर घायलों में बैजू मरिक और बुधन मुखिया के नाम शामिल हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
































