न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, नवगछिया
विकाशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी का मंगलवार को नवगछिया आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। टोल प्लाजा पर सैकड़ों गाड़ियों और हजारों कार्यकर्ताओं के साथ उनका अभिनंदन हुआ। नवगछिया बाजार में विभिन्न समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर सहनी का स्वागत किया। टोल प्लाजा से मारवाड़ी धर्मशाला तक कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह और प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने की, जबकि मंच संचालन प्रोफेसर विभांशु मंडल ने किया। इस मौके पर डब्लू यादव और प्रीति कुमारी ने सहनी को साल, श्रीफल, बुके, चांदी का मुकुट और तलवार भेंट कर सम्मानित किया।
हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका अभिवादन किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष युवराज सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्म देव चौधरी, प्रदेश महासचिव लाल बाबू सहनी, चांदनी देवी (जिन्होंने जनसुराज छोड़ VIP ज्वाइन किया), समाजसेवी दिलीप यादव, राजेंद्र ठाकुर, सिकंदर सिंह, कार्यकर्ता नरेश सिंह, संजय सिंह, पिंकी पासवान और जिला प्रभारी विकास भारती उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में मुकेश सहनी ने कहा कि महागठबंधन मिलकर यह तय करेगा कि किस सीट पर कौन प्रत्याशी होगा। यदि यह सीट VIP को मिलती है तो प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव का टिकट पक्का है। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए बरारी जाने के क्रम में उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
डब्लू यादव ने भी कहा कि यदि उन्हें यह सीट मिली तो वे जीतकर यह सीट पार्टी और जनता को समर्पित करेंगे।