- देवघर में संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज का भव्य स्वागत
देवघर। संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज के देवघर आगमन पर भक्तों ने उनका भव्य स्वागत किया। विहंगम योग संत समाज के जिला महिला प्रभारी अनिता कुमारी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में गुरु भाई-बहनों ने फूल बरसा, स्वागत गीत एवं आरती दिखा और तिलक लगाकर गुरुजी का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह, जिला संयोजक प्रदीप कुमार ने भी माला पहनकर शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया एवं आशीर्वाद लिया। बम्पास टाउन स्थित शांति कोठी में देर शाम तक सत्संग, भजन, प्रवचन संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज के द्वारा हुआ। उन्होंने कहा कि जहां प्रेम की पूर्णता है वहीं परमात्मा का वास होता है। जहां सत्य, श्रद्धा, समर्पण, सेवा का भाव है, वहीं आत्मा का कल्याण है और परमात्मा का प्रकाश है।
स्वर्वेद संदेश यात्रा के क्रम में सर्वेद कथा एवं ध्यान साधना कराया गया। संत प्रवर ने कहा भारतीय संस्कृति अत्यंत समृद्ध है। योग, ध्यान, धर्म के मार्ग पर चलकर ही भारत विश्व गुरु बनेगा। 25 एवं 26 नवंबर को वाराणसी में विशालतम 2500 कुंडीय स्वर्वेद महामंदिर यज्ञ में भक्तजनों को आने की बात कहीं। इस अवसर पर प्रधान संयोजक श्रीप्रसाद मंडल, जिला संयोजक प्रदीप कुमार, सुखदेव यादव, प्रतीक चंदन, प्रणिता सिंहा, सत्य प्रकाश तिवारी, गजाधर बरनवाल, नंदकिशोर सिंह, दिलीप ठाकुर, अभय पाठक, पल्लवी, सुरेश रजक, महेंद्र प्रसाद राणा, सुभाष बरनवाल, सुबोध देव, पुनम देवी, सुनीता बरनवाल मौजूद थीं।