न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
शहर में माता विषहरी और सती बिहुला की प्रतिमाओं का विसर्जन आज भव्य रूप से किया गया। परवत्ती स्थित मंदिर से दोपहर 2:30 बजे गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा शुरू हुई।
शोभायात्रा स्टेशन चौक पर पहुँची, जहाँ पूर्व महापौर डॉ. बिना यादव और भोला मंडल ने माता की आरती की। इसके बाद पूजा समिति के कार्यकर्ताओं ने फीता काटकर और हरी झंडी दिखाकर प्रतिमा को विसर्जन रूट में आगे बढ़ाया।
स्टेशन चौक पर परवत्ती मोहल्ले की प्रतिमा पहुँचते ही वारसलीगंज की प्रतिमा पहले से मौजूद थी। परवत्ती मोहल्ले की प्रतिमा के पहुंचते ही कुल 40 मूर्तियों को विसर्जन रूट की ओर क्रमशः रवाना किया जाएगा।
विसर्जन रूट में मूर्तियां वेरायटी चौक, खलीफा बाग चौक, कोतवाली चौक, नया बाजार, आदमपुर, कोयला घाट, खंजरपुर और मायागंज स्थित घाट तक पहुँचेगी।
रास्ते में हर जगह मेला जैसा माहौल देखने को मिला। माता विषहरी को अंतिम विदाई देने के लिए शहर और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए, जिससे पूरे शहर में उत्सव का माहौल बन गया।


























